नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 13, 2025

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

चित्रकूट की पूर्व चेयरमैन नीलम करवरिया का आकस्मिक निधन: शोक की लहर, विकास कार्यों की छोड़ गईं मिशाल



चित्रकूट। की पूर्व चेयरमैन और समाजसेवा में अग्रणी नीलम करवरिया के आकस्मिक निधन की दुखद खबर ने क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। उन्होंने नागपुर के हॉस्पिटल में आज (बुधवार) अंतिम सांस ली। यह दुखद घटना पूरे जनपद के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।
नीलम करवरिया ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी मेहनत और समर्पण से कर्वी क्षेत्र में कई विकास योजनाएं शुरू हुईं। वे सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण की प्रबल समर्थक थीं। उनके असमय निधन से न केवल परिवार, बल्कि उनके शुभचिंतक और समर्थक भी शोक में हैं।
नीलम करवरिया के निधन की खबर जैसे ही फैली, कर्वी और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निवास स्थान पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नीलम करवरिया की सरलता और उनके जनहित के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
नीलम करवरिया के निधन पर क्षेत्र के कई राजनेताओं, समाजसेवियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा एंव मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने कहा, “नीलम करवरिया जी का जाना क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा लोगों के हित में काम किया और समाज को नई दिशा दी।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon