नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 4, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में दिनांक 22 फरवरी 2026 को विधिक सहायता सेवा शिविर के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित

1 min read



संत कबीर नगर 04 फरवरी 2026 (सूचना विभाग) मा0 जनपद न्यायाधीश के निर्देश के क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 22-02-2026 को जनपद में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के संबंध में एडीआर भवन, जनपद न्यायालय परिसर में बैठक आयोजित हुई। बैठक में उक्त शिविर हेतु नामित नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदार/पदेन सचिव खलीलाबाद आनंद ओझा, तालुका विधिक सेवा समिति-धनघटा, तहसीलदार/पदेन सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति-खलीलाबाद, नायब तहसीलदार मेंहदावल एवं प्रचार सहायक सूचना विभाग उपस्थित रहे।

बैठक में विधिक सहायता सेवा शिविर के प्रचार-प्रसार, कार्ययोजना एवं सफल आयोजन के बावत विस्तार से विचार विमर्श किया गया। चर्चा के दौरान यह सुझाव आया कि उक्त विधिक सेवा एवं सहायता शिविर के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक सप्ताह के अन्दर एक बैठक बुलाया जाय जिसमें जिले के सभी विभागों के विभागीय अधिकारीगण को उक्त विधिक सेवा एवं सहायता शिविर में लाभान्वित कराने वाले पात्र लाभार्थियों की सूचना निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 15-02-2026 तक जिला विकास अधिकारी, सन्त कबीर नगर को उपलब्ध कराते हुए मो0नं0 9415251214 पर सूचित करें।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विधिक सेवा सहायता शिविर का आयोजन हीरालाल रामनिवास स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद, सन्त कबीर नगर में दिनांक 22-02-2026 को होगा जिसमें सभी विभाग के लोग अपने-अपने लाभार्थियों का पंजीकरण करायेंगे एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टाल भी लगायेंगे। सभी विभाग के अधिकारियों की अपने लाभार्थियों को मेगा कैम्प में लाने एवं ले जाने की जिम्मेदारी होगी तथा लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, वितरण पत्र इत्यादि उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon