नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 4, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम द्वारा पठन-पाठन व अध्यापन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राथमिक विद्यालय औरही की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

1 min read



संत कबीर नगर 04 फरवरी, 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा विगत 31 जनवरी को विकासखंड बघौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय औरही के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन एवं अध्यापन कार्य की गुणवत्ता अच्छी पाए जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती रानी सिंह को जनता दर्शन कक्ष में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी द्वारा उक्त विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मेन्यू के अनुसार बच्चों के मिड-डे-मील की व्यवस्था, पठन-पाठन की गुणवत्ता सहित विद्यालय का शैक्षिक वातावरण बेहतर पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई थी।
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका को सम्मानित करते हुए शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा किया तथा कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यायल के सभी स्टाफ/टीचरों की मेहनत/सफलता का परिणाम है।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon