नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 1, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

जनपद संकबीरनगर सेमरियावां ब्लॉक परिसर में चला साइबर जागरूकता अभियान

1 min read



सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

सेमरियावां।संतकबीरनगर
सेमरियावां ब्लॉक परिसर में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आमजन को साइबर ठगी के बढ़ते मामलों से अवगत कराते हुए सतर्क रहने की अपील की गई।
इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि ओटीपी कभी किसी को न बताएं, अनजान कॉल व लिंक से दूरी बनाएं और लालच में आकर अपनी निजी व बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। साथ ही यह भी बताया गया कि ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविंद शर्मा ने कहा कि बैंक कभी भी फोन पर पासवर्ड या ओटीपी नहीं पूछते और न ही कोई सरकारी अधिकारी ओटीपी की मांग करता है। साइबर ठग मीठी-मीठी बातों में फंसाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं, इसलिए सभी को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपनी जानकारी की सुरक्षा स्वयं की जिम्मेदारी है और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। अभियान के माध्यम से लोगों को डिजिटल लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी धर्मेश चन्द पाण्डेय, सचिव, ग्राम प्रधान सहित अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon