नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

निर्वाचन प्रक्रिया से होगा जिला व तहसील अध्यक्षों का चुनाव- महेंद्र नाथ सिंह

1 min read



ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय पर 12 नवंबर को मंडलायुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन

प्रदेश के 13 मंडलों में नए मंडल अध्यक्ष का मनोनयन किया गया
लखनऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रबंध कार्यकारणी की बैठक मैंगो रिसर्च सेंटर लखनऊ के सभागार में सम्पन्न हुईं। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह व संचालन महामंत्री
डॉ. संजय द्विवेदी ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए 12 नवंबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय पर मंडलायुक्त को सौपा जाएगा जिसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष करेंगे। कार्यक्रम में सबंधित मंडल के संबंधित सभी जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन जिलों में 3 वर्ष से नियमित सदस्यता हो रही है उन जिलों में जिला अध्यक्ष व तहसील अध्यक्षों का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए चुनाव कराया जाएगा। निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश से पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे। जिन जिलों में स्थाई समिति की बैठक नहीं हो रही है उनके बारे में महानिदेशक सूचना को अवगत कराया जाएगा। पत्रकार उत्पीड़न की समस्याओं को लेकर मार्च 2026 में विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
अनुशासन समिति के अध्यक्ष के रूप में कैप्टन वीरेंद्र सिंह, पत्रकार उत्पीड़न निवारण समिति के अध्यक्ष का दायित्व डॉ. संजय द्विवेदी को गया है। संगठन को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन मंडल का गठन भी हुआ। प्रदेश के सभी 18 मंडलों के सक्रियता का परीक्षण करने के लिए मंडल प्रभारी मनोनीत किए गए। मंडल प्रभारी अपने-अपने प्रभार के मंडलों में भ्रमण कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।

प्रदेश के अनुभवी व क्रियाशील सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में क्रमशः नीरज सोनी, पौहारिशरण राय, शालिक राम पांडेय व मोहम्मद यूनुस को मनोनीत किया गया। प्रदेश के 13 मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों का मनोनयन किया गया।

– मंडलाध्यक्षों की सूची

– झांसी- श्री शिवकरण सिंह भदोरिया
– सहारनपुर- श्री ओमवीर सिंह
– मुरादाबाद -श्री अरुण गोस्वामी
– अलीगढ़- श्री राम नारायण सिंह
– कानपुर- श्री सौरभ सिंह भदोरिया
– लखनऊ- श्री अखिलेश सिंह
– मेरठ- श्री संजय गोयल
– बस्ती -श्री बलराम त्रिपाठी
– विंध्याचल- श्री रूपेश पांडेय
– गोरखपुर -श्री सुधीर कुमार सिंह
– अयोध्या- श्री राम नेत वर्मा
– देवीपाटन-श्री अनिल कुमार द्विवेदी
– आजमगढ़-श्री वीरभद्र प्रताप

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह, उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाशद्विवेदी, महामंत्री डॉ संजय द्विवेदी, डॉ. नरेश पाल, डॉ.के.जी. गुप्ता, मंत्री नागेश्वर सिंह, जय प्रकाश गोविंद राव, डॉ. बी.बी. गौर, कोषाध्यक्ष छोटे लाल चौधरी, संप्रेक्षक हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, संगठन मंत्री अजय भाटिया, प्रचार मंत्री अमरजीत सिंह , सदस्य सुधाकर मिश्रा, राम सुंदर यादव, रोहिताश्व वर्मा, प्रदीप राय, गजेन्द्र कुमार सिंह, राकेश सिंह कछवार उपस्थित रहे।*

*डा.संजय द्विवेदी*
*प्रदेश महामंत्री*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon