नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

द सेंटरम, लखनऊ में आयोजित दूसरी वार्षिक CIC समिट में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव पांडेय ने साझा किए विचार



डॉ. पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि, “हृदय रोग आज एक तेजी से उभरती हुई स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है, जिसके पीछे जीवनशैली में बदलाव, तनाव और असंतुलित खानपान जैसे कारण जिम्मेदार हैं।” उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और मानसिक तनाव से मुक्ति, हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि वेलनेस मेडिसिटी हॉस्पिटल में जटिल से जटिल हृदय रोगों का आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सफल इलाज किया जा रहा है। हॉस्पिटल में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर और बैलून माइट्रल वॉल्वोटॉमी (वीएमवी) जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।
डॉ. गौरव पांडेय जी को इस क्षेत्र में 15 वर्षों का अनुभव है और वे अब तक अनेक जटिल मामलों का सफल इलाज कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि “हमारे हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर इलाज और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।”
सम्मेलन में उपस्थित अन्य विशेषज्ञों ने भी डॉ. पांडेय जी के विचारों की सराहना की और उन्हें व्यावहारिक तथा प्रेरणादायक बताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon