नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

किराना की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, सारा सामान जलकर राख

1 min read



दुधारा थाना क्षेत्र के दुधारा चौराहे का मामला

संतकबीरनगर। बीती रात दुधारा थाना क्षेत्र के दुधारा चौराहे पर स्थित एक किराना की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से दुकान में रखा सारा सामान और सारे कागजात जलकर राख हो गये. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची I
थाना दुधारा क्षेत्र के गांव जातेडिहा दुबौलिया निवासी सगीर अहमद पुत्र शफीक अहमद दुधारा चौराहे पर स्थित वहीद टेलीकाम के बगल में किराना की दुकान चलाते हैं

रोज की तरह वह बीती रात में लगभग 9 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गये I रात में लगभग 11.45 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली, ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को दीI स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड तथा ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकाI तब तक दुकान में रखा बैंक पासबुक, दुकान बिल के कागजात, दुकान का लाइसेंस तथा दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon