प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर बनाई रणनीति
संत कबीर नगर
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सेमरियावां के पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य एवं संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक बुधवार को जुनियर हाई स्कूल सेमरियावां में की गई।
इस बैठक में शिक्षकों की अनेक मांगों के सम्बन्ध में चर्चा की गई।जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारीयों की तरह 30 उपार्जित अवकाश, अर्द्ध अवकाश, द्वितीय शनिवार का अवकाश , कैशलेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने यथा शीघ्र पदोन्नति करने जैसी अनेक मॉगे शामिल है ।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जफीर अली बैठक में कहा कि प्रदेश नेतृत्व व पदाधिकारियों के साथ शासन स्तर पर उच्चाधिकारीगण से दो बार वार्ता की गई। जिसका निराकरण अभी तक नही किया गया।जिससे शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। डिजिटल हाजिरी को आनन फानन में लागू कर दिया गया है । जबकि यह डिजिटल हाजिरी विभागीय किसी भी अधिकारी के कार्यालय में लागू नहीं है ।जो कार्यालयों के नजदीक ही निवास करते हैं ।
ब्लॉक अध्यक्ष मो अहमद एवं मंत्री मो शोएब अख्तर ने बैठक में कहा की शिक्षकों की लंबित मांगे जब तक पूरी नहीं होंगी,तब तक शिक्षकों का आनलाइन उपस्थिति का विरोध जारी रहेगा। इस संबंध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

मनोज कुमार अनिल ,राम निवास शैलेंद्र वरुण ने कहा कि शिक्षकों की लंबित पुरानी मांगों पुरानी पेंशन सहित आनलाइन हाजिरी के विरोध में चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत 11 और 12 जुलाई को ब्लॉक के सभी शिक्षक शिक्षिका बीआरसी केंद्र पर 2 बजे के बाद उपस्थित होकर आनलाइन हाजिरी के आदेश को वापस लिए जाने हेतु हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में सभी शिक्षक/ शिक्षिकाएं शामिल हों।
14 जुलाई को अपरान्ह 2 बजे से 3:30 बजे तक प्रदेश स्तर पर शिक्षकों की मांगों को लेकर ट्विटर अभियान चलाया जायेगा।
बैठक के बाद जफीर अली ने बताया कि 15 जुलाई को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा ।
माँगे न माने जाने पर 23 जुलाई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना आयोजित किया जाएगा।
बैठक में फूलचंद्र,बैरागी,मनोज कुमार, कमाल अहमद,हिमांशु पांडेय,राम निहोर,शैलेंद्र कुमार,अब्दुल्लाह,अनूप कुमार,धर्मराज,राज मुनि,आनंद प्रकाश,अशोक कुमार श्रीवास्तव,पंकज कुशवाहा,सतीश भास्कर,बालकेश,संदीप कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे

