ब्लॉक प्रमुख और रेंजर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
1 min read
पर्यावरण संरक्षण एवं ग्राम के विकास के लिए सभी मिलकर करें कार्य : अरविंद जयसवाल
आपको बता दें की यूपी के जनपद संतकबीरनगर में।पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए युवा ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता अरविंद जयसवाल ने मेहदावल रेंज के फारेस्टगाड व वन विभाग की टीम के साथ विकास सांथा के टोटहा ग्राम पंचायत स्थित सोनमती पब्लिक स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया साथ ही आम जनमानस से अपील भी किया और उनके साथ संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का शपथ लिया। लोगों को अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है। सभी का कर्तव्य बनता है कि लोग बढ़-चढ़कर पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें। जीवन में शुद्ध पर्यावरण के लिए वृक्षों का होना आवश्यक है। इसीलिए सभी को एकजुट होकर पौधारोपण में आगे आना चाहिए। एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। सभी का कर्तव्य बनता है कि वह अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधारोपण कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लें। स्कूल के स्टाफ व वन विभाग कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी को प्रण करने की जरूरत है। वृक्षारोपण किए गए पौधों का संरक्षण करेंगे। साथ ही अपने घरों के अगल-बगल पौधे रोपि करते हुए इसे संरक्षण का प्रयास करेंगे। प्रतिदिन पौधों को पानी देंगे। वन को अपने जीवन का हिस्सा मानकर देखभाल करते रहें क्योंकि मानव जीवन में वृक्षों का महत्व बहुत है। आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व निरोग रहने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करना जरूरी है। उक्त अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र त्रिपाठी, रत्नेश शुक्ला शैलेंद्र विनोद, रामचंद्र, ग्राम प्रधान धनुषधारी मौर्य, विद्यालय प्रबंधक गुंजन मौर्य, प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी मनीष कुमार, वन दरोगा रामचंद्र, रामस्वरूप, राजीव संतोष चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।