नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना दुधारा पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग, लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील



संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में आगामी त्योहारों, श्रावण मास /कांवड़ यात्रा, मोहर्रम त्यौहार आदि को सकुशल संपन्न कराने, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु रविवार को उपजिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दूबे तथा क्षेत्राधिकारी सदर ब्रजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक दुधारा जयप्रकाश दूबे के उपस्थिति में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया ।

मीटिंग के दौरान उपस्थित लोगों से त्योहार के दौरान आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, साथ ही मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवांछित गतिविधियां दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें, लोगों से शांति व आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई तथा त्यौहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया गया।

इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उनि राजेश कुमार दूबे, मुनीरूल हसन चौधरी, अदील अहमद उर्फ सद्दाम, अब्दुल कलाम, इकबाल अहमद, हबीबुर्रहमान, इम्तियाज अहमद, अमित चौधरी, नसीमुद्दीन उर्फ गुड्डू, जमालुद्दीन सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon