नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
December 16, 2025

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम द्वारा जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए शहर क्षेत्र खलीलाबाद के विधियानी मार्ग एवं रैन बसेरा का किया गया स्थलीय निरीक्षण।



संत कबीर नगर 13 जून 2025 (सू0वि0 जिलाधिकारी आलोक कुमार के समक्ष जनता दर्शन में शहर क्षेत्र खलीलाबाद के विधियानी मार्ग सड़क क्षतिग्रस्त की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जनहित में सज्ञान लेते हुए ईओ खलीलाबाद नगर पालिका अवधेश भारती के साथ विधियानी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा सड़क ठीक कराये जाने के संबंध में ईओ खलीलाबाद कों निर्देशित किया गया कि शीघ्र कार्य योजना बनाकर सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ बनाया जाये। ईओ खलीलाबाद द्वारा जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि सड़क निर्माण हेतु माननीय विधायक सदर अंकुर राज तिवारी जी द्वारा पहल के उपरांत नगर विकास से धन की मांग का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। जो विधयानी मोड़ से सीओ कार्यालय तक 1.750 मीटर की सड़क 398.31 लाख की धनराशि से निर्माण किया जायेगा।*
*इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के निकट आवासीय रैन बसेरा का निरिक्षण किया गया। मौके पर एक संविदा कर्मी उपस्थित मिला जो सही जानकारी देने में असमर्थ रहा। जिलाधिकारी के निरिक्षण में रैन बसेरा में बहुत गंदगी मिला, साफ सफाई बहुत खराब रहा, बिस्तरो पर चादर बिखरा रहा, शौचालय की सफाई नहीं थी, फर्श टुटा मिला। जिलाधिकारी द्वारा कमियाँ पाए जाने पर संबंधित आधिकारी कों तलब किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon