नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

सेमरियावां चौराहे पर रोज लगता है जाम आवागमन में हो रही भारी असुविधा सड़क किनारे पटरियों पर अतिक्रमण ऑटो वाले भरते हैं बीच चौराहे पर सवारी



सेमरियावां।बस्ती मेंहदावल मार्ग पर स्थित सेमरियावां चौराहे पर लग रहे रोज सड़क जाम से यात्री परेशान होते हैं।रोज घंटों जाम लगता है।सड़क किनारे पटरी पर अतिक्रमण ,बीच चौराहे पर ऑटो द्वारा सवारी भरने और सड़क किनारे आड़ी तिरछी गाड़ी खड़ी करने से ये समस्या बढ़ती जा रही है। भारी वाहनों का सेमरियावां चौराहे से दिन में दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक गुजरना मुश्किल हो जाता है।सोमवार को यहां लगने वाली बाजार के दिन यह समस्या और बढ़ जाती है।

*बने बाई पास चौराहवासियों ने जाम की समस्या के निदान की मांग*
बने बाईपास
सड़क जाम की समस्या से इस मार्ग से गुजरने वाले तथा स्थानीय लोग रोज परेशान होते हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने इसका स्थाई हल करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन ,लोक निर्माण विभाग और स्थानीय संसद और विधायक से मांग की है कि बीएमसीटी मार्ग से इस्लामाबाद नहर मार्ग होते हुए बिगरामीर और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय होते हुए चैनपुर बिगरा अव्वल होते हुए तिनहरी मोड़ तक बाइपास सड़क बनवाने की मांग की है।
इस बाइपास सड़क के बनने से यात्रियों को बहुत सुविधा होगी।जाम की समस्या से निजात मिलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon