नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

वातावरण शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है- सतनाम चौधरी

1 min read



सेमरियावां ब्लाक के ग्राम पंचायत चाईंखुर्द में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

विकास खंड सेमरियावां के ग्राम चाईंखुर्द में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया और लोगों को वृक्ष लगाने के लिए घर-घर प्रेरित किया।
इस दौरान समाजसेवी सतनाम चौधरी ने कहा कि वातावरण शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं।
बिंदु देवी ने कहा कि वृक्षारोपण महत्वपूर्ण है क्योंकि यह खाने के लिए अच्छे भोजन और सांस लेने के लिए स्वच्छ हवा की हमारी बुनियादी ज़रूरत से जुड़ा हुआ है। इन ज़रूरतों के अलावा, वे जैव विविधता को संरक्षित करते हैं, पानी का संरक्षण करते हैं, मिट्टी को संरक्षित करते हैं और जलवायु को नियंत्रित करते हैं,
इस दौरान ममता चौधरी, अखिलेश वर्मा, माया, खुशी, नितिन, नीतिका, राज आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon