नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 9, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

जनपद के समस्त विद्यालय संचालक को निर्देश, अपने स्कूली वाहनों को ऑनलाइन करना करें सुनिश्चित

1 min read



संत कबीर नगर 09 अप्रैल, 2026 (सूचना विभाग) सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने बताया है कि विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा, निगरानी एवं वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु *परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा UP-ISVMP पोर्टल विकसित किया गया है।* यह पोर्टल दिनांक 01 अप्रैल 2026 से लाइव हो गया है। इस पोर्टल पर विद्यालयों द्वारा संचालित वाहनों का पंजीकरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) अयोध्या राजकुमार सिंह द्वारा नवल्स नेशनल एकेडमी खलीलाबाद एवं सूर्या इण्टरनेशनल एकेडमी खलीलाबाद में स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया एवं विद्यालय संचालक को निर्देशित किया गया कि वाहनों को ऑनलाइन करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के समय सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बस्ती सुरेश कुमार एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह एवं अन्य स्टॉफ आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon