नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 10, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

मा0 विधायक मेहदावल की उपस्थिति में ग्राम जंगल बेलहर में चकबंदी से संबंधित जन चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

1 min read



संत कबीर नगर 10 अप्रैल 2026 (सूचना विभाग) उत्तर प्रदेश शासन व चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार आज तहसील मेंहदावल के ग्राम जंगल बेलहर में जन चौपाल का आयोजन कर चकबन्दी सम्बन्धी जन समस्याओं को सुना गया।
चौपाल में मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) / उप संचालक चकबन्दी चंद्रेश कुमार सिंह व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी विनय कुमार सिंह अपने अधीनस्थ ग्राम के चकबन्दी स्टाफ सहित उपस्थित रहकर चौपाल में आये हुए कृषकों की समस्याओं को विस्तृत रूप से सुना गया।

सुनवाई के दौरान ग्राम के कई कृषकों के द्वारा की गयी यह शिकायत कि उनकी भूमि पर वन विभाग द्वारा अनाधिकृत रूप से कब्जा किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित सहायक चकबन्दी अधिकारी कृष्ण कुमार को निर्देशित किया गया कि वन विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर कृषकों की सम्बन्धित गाटों का स्थलीय निरीक्षण करते हुये समस्या का निराकरण करायें।
इसी प्रकार ग्राम की चकबन्दी प्रक्रिया विगत कई वर्षों से लम्बित रहने के सम्बन्ध में परीक्षण करने से यह पाया गया कि ग्राम के धारा-9 स्तर के कई मुकदमें चकबन्दी अधिकारी मेंहदावल के न्यायालय पर विगत काफी समय से लम्बित रहने के कारण ग्राम की कार्य प्रगति बाधित है। इस सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित चकबन्दी अधिकारी मेंहदावल किसलय किशोर द्विवेदी मय अधीनस्थ स्टाफ को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक सप्ताह ग्राम में ही अदालत लगाकर चकबन्दी सम्बन्धी लम्बित मुकदमों का पक्षों को सुनकर गुणदोष के आधार पर यथाशीघ्र निस्तारण करें। जिससे कि ग्राम के अग्रिम अभिलेख तैयार कर चकबन्दी कार्यवाही बढ़ायी जा सकें।

चौपाल में उपस्थित मा0 विधायक द्वारा निर्देश दिये गये कि ग्राम की चकबन्दी कार्यवाही जो विगत कई वर्षों से लम्बित है, यह उचित नही है। इसलिये ग्राम की चकबन्दी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु चकबन्दी स्टाफ ग्राम में ही बैठकर कृषकों से विचार विमर्श करते हुये यथासम्भव सहमति के साथ मुकदमों आदि का शीघ्र निस्तारण करें। उनके द्वारा मौके पर उपस्थित कृषकों से यह कहा गया कि यदि कोई समस्या हो तो वह सीधे उनसे सम्पर्क कर अपनी समस्या बता सकता है। जिसका शीघ्र निस्तारण कराया जायगा। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने मा0 विधायक को आश्वस्त किया कि ग्राम की चकबन्दी शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु भविष्य में चकबन्दी स्टाफ ग्राम में प्रत्येक सप्ताह जाकर सम्बन्धित मुकदमों का निस्तारण करते हुये ग्राम की प्रगति बढ़ाई जायेगी।
इसी क्रम में दिनांक 16.04.2026 को चकबन्दी अधिकारी मेंहदावल मय अधीनस्थ स्टाफ ग्राम में उपस्थित रहकर कृषकों के लम्बित मुकदमों का एवं वन विभाग से सम्बन्धित प्रकरण का निस्तारण करायेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon