एडीएम की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
1 min read
संत कबीर नगर 09 अप्रैल, 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत रेहड़ी/पटरी व्यवसायियों को ऋण आवेदन के सापेक्ष बैंकों के माध्यम से प्रथम ऋण हेतु रूपये 15000 / द्वितीय ऋण हेतु रूपये 25000/- एवं तृतीय ऋण हेतु रूपये 50000/- उपलब्ध कराया जाना निर्धारित है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत अद्यतन ऑनलाईन आवेदनों के सापेक्ष ऋण वितरित कम होने पर सम्बन्धित अधिशाषी अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के अन्दर ऋण वितरित कराने हेतु अपने नगर निकाय से कर्मचारी लगाकर बैंको तक पहुंचाने हेतु ऋण वितरित कराने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में अधिशाषी अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कुछ बैंको के द्वारा आवेदकों को बार-बार दौड़ाया जा रहा है तथा ऋण वितरित समय से नहीं किया जा रहा है। जिसके क्रम में योजनान्तर्गत बैंक के पोर्टल पर लम्बित आवेदनों की समीक्षा की गई, जिसमें एक्सिस बैंक, एच0डी0एफ0सी0 बैंक, इण्डियन आवेरसीज बैंक, पंजाब एण्ड सिंघ बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट, उत्कर्ष स्माल फाइनेन्स बैंक लि0 द्वारा बैठक में प्रतिभाग न किये जाने पर काफी नाराजगी जाहिर करते हुए उनको सायः 04:00 बजे पुनः समीक्षा हेतु बुलाया गया तथा उपस्थित शाखा प्रबन्धकों निर्देशित किया गया कि लम्बित आवेदनों को दो दिवस के अन्दर ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया जाये।
अपर जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अधिकारी एवं लीड बैंक प्रबन्धक तथा शाखा प्रबन्धकों को निर्देश दिये गये कि योजना सी0एम0 डैश बोर्ड पर जनपद की रैंकिंग को प्रभावित कर रही है, अतः ससमय लक्ष्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के सम्बन्ध में बैठक में उपस्थित समस्त उप जिलाधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष आवेदकों के पात्रता की जांच कराते हुए पात्रता सूची डूडा कार्यालय को एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध करायें।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी अपर उप जिलाधिकारी/पीओ डूडा सुधीर कुमार, लीड बैंक प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश यादव, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

