नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 1, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम की अध्यक्षता में 03 व 04 जून को आयोजित होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक हुई आयोजित

1 min read



संत कबीर नगर 01 जून, 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में 03 व 04 जून 2026 को आयोजित होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को सकुशल, सुचिता पूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक/टीजीटी की परीक्षा 03 व 04 जून 2026 को प्रतिदिन दो पॉलियों में (पूर्वान्ह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक एवं अपरान्ह 02:30 बजे 04:30 बजे तक) जनपद के 06 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

तैयारियों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहे। निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर एक्टिव मोड में रहे, जिससे सीसीटीवी बंद न हो। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के रोड का पहले से भ्रमण कर लें जिससे कि केंद्र पर पहुंचने में देरी न हो।

परीक्षा के सफल एवं शान्ति पूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में भारतीय न्याय संहिता की धारा-163 लगाये जाने व ध्वनि विस्तारण यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन एवं आई0टी0 गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित करने व इस हेतु परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी हेतु तैनात करने, अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने तथा प्रश्नपत्र के रख-रखाव एवं उनके संचरण के मध्य समुचित सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रशासन / पुलिस बल उपलब्ध कराने, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

सभी केन्द्रों पर व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार स्टाफ व आधार भूत सुविधायें यथा बिजली, पानी, जनरेटर इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, सहित समस्त केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट आदि व अन्य उपस्थित रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon