जंगल बेलहर में चकबन्दी विभाग द्वारा जनचौपाल का आयोजन 10 अप्रैल 2026 को
संत कबीर नगर 08 अप्रैल 2026 (सूचना विभाग) बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी विनय कुमार सिंह ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत सबसे पुराने ग्राम जंगल बेलहर में आगामी दिनांक 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से ग्राम में स्थित प्राईमरी विद्यालय के प्रांगण में चकबन्दी विभाग की ओर से जन चौपाल का आयोजन कर ग्राम की चकबन्दी सम्बन्धी जन समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराया जायेगा जिसमें मौके पर चकबन्दी विभाग के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगें।

