नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 9, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई आयोजित

1 min read



संत कबीर नगर 09 अप्रैल, 2026 (सूचना विभाग) अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जय प्रकाश की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत यूनिवर्सल सोम्पो एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी फसल बीमा का कार्य देख रही है। रबी फसल अंतर्गत नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु जनपद में अब तक कुल 121 किसानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं जिसमें से बीमा कंपनी द्वारा अब तक मात्र आठ आवेदन का निस्तारण किया जाना शेष है। कुल 86 आवेदन क्षतिपूर्ति भुगतान हेतु स्वीकृत पाए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि
अवशेष 8 आवेदन का भी यथाशीघ्र निस्तारण कर लिया जाए। बैठक में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि सभी बैंकों में बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर अंकित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी यदि किसी किसान को अपनी फसल क्षतिपूर्ति का दावा प्रस्तुत करना है तो नुकसान के 72 घंटे में बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु सम्बन्धी आपदाओं से होने वाली फसल क्षति से कृषक परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान किये जाने का प्राविधान है। उन्होंने जनपद सन्त कबीर नगर में फसल बीमा योजना से आच्छादित समरत कृषक भाईयों को सूचित किया है कि रबी फसलों अन्तर्गत अधिसूचित फसल गेहूँ, सरसों व मसूर हेतु खलिहान में 14 दिन की अवधि अन्तर्गत प्रतिकूल मौसम से नुकसान के दृष्टिगत घटना के 72 घण्टे के अन्दर स्वयं भारत सरकार के टोल फ्री नम्बर के0आर0पी0एच0-14447 पर सूचित किया जायेगा। योजना के प्राविधानों के अनुसार बीमा कम्पनी “यूनिवर्सल सोम्पों जनरल इन्श्योरेन्स, कम्पनी लि०” द्वारा कृषको को क्षतिपूर्ति का भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश यादव, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, अपर सांख्यिकी अधिकारी, भूलेख अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा, सचिव जिला सहकारी बैंक सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon