नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 2, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

रबी वर्ष 2025-26 का क्रॉप कटिंग कर फसल उपज का कराया गया आकलन

1 min read



संत कबीर नगर 02 अप्रैल 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा द्वारा तहसील खलीलाबाद के विकासखंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत आजमपुर में रबी 2025-26 के अंतर्गत चयनित कृषक कृष्ण सिंह के स्थित गाटा संख्या 74 रबी कटिंग की अधिसूचित फसल गेहूं की कटाई का CCE APP के माध्यम से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्लाट उपज 17.500 किलोग्राम(43.3 वर्ग मीटर में ) प्राप्त हुआ अर्थात 40.42 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, राजस्व लेखपाल अनिल कुमार, प्रधानमंत्री फसल बीमा टीम से जिला समन्वयक अष्टभुजा सिंह, प्रवीण शर्मा ब्लॉक समन्वयक अमित कुमार सिंह, सचिन वर्मा एवं कृषक सहित सम्मानित गणमान्य आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon