नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 1, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम द्वारा स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

1 min read



संत कबीर नगर 01 अप्रैल, 2026 (सूचना विभाग) स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के विद्यालयों एवं अभिभावको का आह्वान किया कि जनपद में 06 से 14 वर्ष का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटने न पावे। यदि कोई बच्चा नामांकन में पीछे रहा है तो उसका सर्वे के माध्यम से चिन्हाकन करते हुए आउट ऑफ स्कूल की श्रेणी में उसका नामांकन कराया जाए तथा संघनित पाठ्यक्रम के माध्यम से उसे आयु आधारित शिक्षा प्रदान कराई जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ ग्राम पंचायत द्वारा एवं अन्य मदों से सुसज्जित करने का प्रयास किया जा रहा है। कई विद्यालयों में जिलाधिकारी के प्रयासों से स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था कराई गई है, बच्चों को स्मार्ट क्लास में शिक्षा देते हुए शैक्षिक उन्नयन के साथ-साथ उन्हें संस्कारित शिक्षा भी प्रदान की जाती है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस अवसर पर बताया कि इंटरनेट की सुविधा को प्रदान करने हेतु धनराशि मार्च माह में उपलब्ध कराई गई है, जिसे विद्यालय प्रवंध समिति को प्रेषित कर दिया गया है जिससे पूरे वर्ष भर इन विद्यालयों में इंटरनेट की व्यवस्था आबाध रूप से चलती रहे। उन्होंने बताया कि यह एलईडी बैन शासन की मंशा के अनुरूप बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करते हुए बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करने हेतु लघु चित्र एवं फिल्मों के माध्यम से जन जागरण का कार्य करेगी। यह तीनों तहसीलों में मुख्य मुख्य बाजारों पर भ्रमण करेगी जिससे बेसिक शिक्षा की कार्यक्रमों की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुंचाई जा सके तथा उसका लाभ आम जनमानस को मिल सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon