नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 2, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

एडीएम की अध्यक्षता में IGOT कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन/प्रशिक्षण एवं साधना सप्ताह की कार्य योजना आदि से संबंधित बैठक हुई आयोजित

1 min read



संत कबीर नगर 02 अप्रैल, 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में जनपद के समस्त विभागों के शत-प्रतिशत अधिकारियों/कर्मचारियों का IGOT कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व प्रशिक्षण प्राप्त कर निर्धारित कोर्स को पूर्ण करने व सर्टिफिकेट प्राप्त करने व मिशन कर्मयोगी अंतर्गत दिनांक 02 अप्रैल से 08 अप्रैल तक साधना सप्ताह का आयोजन किए जाने से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राकेश सिंह द्वारा IGOT कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, लाॅगिन करने की प्रक्रिया से लेकर कोर्सेस का चयन एवं प्रशिक्षण कंप्लीट कर सर्टिफिकेट प्राप्त करने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने पोर्टल पर उपलब्ध कोर्सेज सहित समस्त तकनीकी बिंदुओं के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से IGOT कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अथवा मार्केटप्लेस से संबंधित उपलब्ध पाठ्यक्रमों में से कम से कम तीन पाठ्यक्रमों को पूर्ण कर सर्टिफिकेट प्राप्त करना है। उन्होंने जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि स्वयं और अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन करवाते हुए आवश्यकतानुसार उनकी मदद कर कोर्स को पूर्ण करा कर उन्हें सर्टिफिकेट प्राप्त करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समस्त स्थाई एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को IGOT कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते हुए कम से कम तीन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर सर्टिफिकेट प्राप्त करना अनिवार्य है।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (Capacity) Building Commission) द्वारा मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत साधना सप्ताह दिनांक 02 अप्रैल से 08 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। साधना सप्ताह के दौरान निर्धारित कोर्सेज में से कम से कम तीन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर सर्टिफिकेट अवश्य प्राप्त कर लें। विभागीय अधिकारीगण इसकी कार्य योजना बनाकर अपने शत-प्रतिशत कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर दें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभागों द्वारा अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए तथा उन्हें IGOT कर्मयोगी पोर्टल पर इस साधना सप्ताह के अंतर्गत कम से कम चार घंटे का भूमिका-आधारित अधिगम (Role-aligned Learning) को पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए। विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं iGOT मार्केटप्लेस से संबंधित पाठ्यक्रमों पर ध्यान दिया जाना अपेक्षित है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, उप
जिलाधिकारी (न्यायिक) धनघटा हृदय राम तिवारी, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, तहसीलदार धनघटा राम जी, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त खाद एवं सुरक्षा सतीश कुमार, एसडीओ विद्युत के एन शुक्ला, सीडीपीओ मेहदावल गरिमा पांडेय, खंड विकास अधिकारीगण, अधिशाषी अधिकारीगण, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon