नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 31, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

5 साल बेमिसाल” के दावों पर सवाल, खटियावां पंचायत का आरसी सेंटर बदहाल

1 min read



संतकबीरनगर। छुट्टियों के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने विकास कार्यों की हकीकत को उजागर कर दिया है। विकासखंड बेलहर कला की ग्राम पंचायत खटियावां में कूड़ा निस्तारण के लिए बनाए गए आरसी सेंटर की बदहाल स्थिति ने “5 साल बेमिसाल” जैसे दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह आरसी सेंटर बनने के कुछ समय बाद ही जर्जर हो गया। वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि केंद्र का फर्श जगह-जगह से टूटा हुआ है, दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं और पूरे परिसर में झाड़ियां उग आई हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। नाम न छापने के शर्त पर

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस उद्देश्य से यह केंद्र बनाया गया था, वह आज तक पूरा नहीं हो सका। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था ठप पड़ी है, जिससे गांव में स्वच्छता अभियान भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में भारी अनियमितताएं हुई हैं और जिम्मेदार अधिकारियों ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि “सच को छिपाया नहीं जा सकता” और अब वे इस मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए।

फिलहाल, मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब ग्रामीणों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल पाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon