नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 24, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में विश्व क्षय रोग दिवस एवं टी०बी० मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानो को किया गया सम्मानित

1 min read



संत कबीर नगर 24 मार्च 2026(सू0वि0)0 मा0 जिला पंजायत अध्यक्ष बलिराम यादव व अपर जिलाधिकारी न्यायिक चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विश्व क्षय रोग दिवस एवं टी०बी० मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानो को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा० अमित कुमार सिंह द्वारा सभी का स्वागत किया गया तथा वर्ष 2025 मे जनपद मे 112 ग्राम पंचायतो को टी०बी० मुक्त घोषित किया गया जिसमें से 29 सिल्वर एवं 83 ब्रान्ज के मानदंड को पूर्ण कर चयनित की गयी है। उक्त में से चयनित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान को जिला पंजायत अध्यक्ष एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं टीबी मुक्त पंचायत का प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की यह उपलब्धि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन के अनुरूप, ग्राम प्रधान एवं टीबी कार्यक्रम के कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से संभव हो पाया है। जनपद में 112 ग्राम पंचायतो को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में यह प्रयासों टीबी मुक्त भारत लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मा0 जिला पंजायत अध्यक्ष एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक द्वारा क्षय रोगियों को 25 पोषण पोटली का वितरण किया गया। इसके साथ ही साथ जनपद मे 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ मोबाइल मेडिकल वैन को जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

अपर जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियो से अपील की है कि टीबी के लक्षण जैसे दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन में कमी या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाँच कराये. समय पर जाँच व पूर्ण उपचार एवं जागरूकता ही टीबी उन्मूलन का सबसे प्रभावी उपाय है।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक अमित आनन्द, लेखाकार रामबास विश्वकर्मा व जिला क्षय रोग केन्द्र के समस्त कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon