केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नव निर्माण के 09 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के डी0पी0आर0सी0 भवन में आयोजित कार्यक्रम में यूपीनेडा द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की उपलब्धियों क्या किया गया प्रचार-प्रसार
1 min read
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित
संत कबीर नगर 22 मार्च 2026(सूचना विभाग) केन्द्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नव निर्माण के 09 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत जनकल्याणकारी विभागों द्वारा प्रदर्शनी/मेला एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से सम्बंधित नौ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन परिसर के डी0पी0आर0सी0 हॉल में किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज यूपीनेडा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित अन्य योजनाओं की उपलब्धियों पर कार्यक्रम डी0पी0आर0सी0 हाल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिनके आवास पर संबंधित एजेंसियों/वेंडरों द्वारा सोलर संयंत्र स्थापित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान योजना के सफल क्रियान्वयन एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाभार्थियों को योजना की उपयोगिता एवं लाभों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महेश मौर्य एवं पार्टी कलाकारों द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का लोकगीतों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी यूपीनेडा अरविंद कुमार वर्मा, सहायक अभियंता विद्युत विभाग मुकेश गुप्ता, सोलनोवा कंपनी के प्रतिनिधि राहुल मिश्रा, प्रगति एंटरप्रेन्योर के वेंडर गुरुदत्त सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी व लाभार्थीगण आदि उपस्थित रहे।

