मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय पर 135 जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार हुआ सम्पन्न
1 min read
मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा, मा0 विधायक खलीलाबाद, मा0 विधायक धनघटा, मा0 ब्लॉक प्रमुख हैंसर व सीडीओ ने कार्यक्रम में पहॅुचकर नव-दम्पत्तियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद।
संत कबीर नगर 24 मार्च 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’’ योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन सियरा सांथा, धनघटा रोड, संत कबीर नगर के परिसर में 135 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह में दाम्पत्य सूत्र में बधने वाले नवयुगलों को लैगिंक समानता की शपथ भी दिलाई गयी।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी , मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान , मा0 ब्लॉक प्रमुख हैंसर कालिंदी चौहान व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित सभी सम्मानित अतिथियों ने नवदम्पत्तियों को अशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।
मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में पधारे सभी मा0 जनप्रतिनिधिगणों सहित सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने बताया कि यह योजना मा0 मुख्यमंत्री द्वारा गरीब लड़कियों की शादी के लिये सबसे अच्छी पहल है और अब कोई भी गरीब परिवार अपने लड़की की शादी को लेकर खुद पर बोझ नही महसूस करेगा, क्योकि इसमें शादी का पूरा खर्चा प्रदेश सरकार उठाती है।

मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, मीडिया बन्धु सहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अभिभावकगण, वर-वधू एवं सम्मानिक आगन्तुकगणों का हार्दिक स्वागत करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के भव्य आयोजन पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने सम्बोधन में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आज बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव से हर गरीब के बेटियों की शादी सम्पन्न करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों की आकान्क्षाओं को पूरी करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा बेटी पैदा होने से लेकर शादी होने तक की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वंय वहन कर रही है।
मा0 विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया तथा नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरुरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश के चौमुखी विकास की सराहना करते हुए कहा कि हमारा देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और नागरिकों को समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से सीधा लाभार्थी तक पहॅच रहा है।
मा0 ब्लॉक प्रमुख हैंसर श्रीमती कालिंदी चौहान ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण सहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अभिभावकगण, वर-वधू एवं सम्मानिक आगन्तुकगणों का हार्दिक स्वागत करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के भव्य आयोजन पर सभी को धन्यवाद देते हुए सभी नवयुगलों को आशीर्वाद एवं सुखमय भविष्य की कामना किया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पधारे सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वचन दिया।
उन्होंने बताया कि आज सम्पन्न इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के कुल 135 जोड़ों का जिसमें 132 जोड़ों का हिन्दु धर्म की परम्परा एवं धार्मिक रीति रिवाज के साथ गायत्री परिवार के विद्वान आचार्य/पंडितों के द्वारा सम्पन्न कराया गया तथा 03 जोड़े का मुस्लिम धर्म की परम्परा के अनुसार मौलवी/काजी द्वारा निकाह कराया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी मा0 जनप्रतिनधिगणों एवं आगन्तुकगणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उपहार स्वरूप लड़की के खातें में रुपए 60 हजार धनराशि सहित पायल, विछिया, वर्तन सेट, वर-वधू को कपड़ा, अटैची, गैस चूल्हा इत्यादि दिया गया। उल्लेखनीय है कि इसमें प्रति जोडों पर प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख रूपये खर्च करने की व्यवस्था की गयी है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा सत्यपाल पाल, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री भाजपा कपिल देव कनौजिया, अशोक यादव, हैप्पी राय, पूर्व जिला मंत्री राजेंद्र राय, शक्तिमणि त्रिपाठी, भूपेंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष भाजपा कन्हैया वर्मा, संजय सिंह, महामंत्री रुद्रनाथ मिश्रा, नगर मीडिया प्रभारी जितेंद्र शुक्ला, रितेश वर्मा, महेश वर्मा, शंभू यादव, कुंदन वर्मा, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय, सीडीपीओ मेहदावल गरिमा पांडेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

