नोडल अधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आहूत की बैठक
1 min read
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मार्च 2026 के तैयारियों की समीक्षा की गई
संत कबीर नगर 10 मार्च 2026(सूचना विभाग)। मा0 जनपद न्यायाधीश श्री रणधीर सिंह के निर्देशन में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मा0 अपर जनपद न्यायाधीश-पॉस्को/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-v द्वारा किया गया तथा संचालन प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह द्वारा किया गया।

बैठक में नोडल अधिकारी ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से आवाहन किया कि वह अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय में दिनांक 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। कलेक्ट्रेट से प्रभारी अधिकारी द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं तथा ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि न्यायालय से प्राप्त हो रहे हैं नोटिसों को तामिला करवाया जा रहा है एवं समस्त थानों के पैरोकारों को ज्यादा से ज्यादा नोटिस तामिला करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।

प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आप सभी अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार, एसीएमओ, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, एआरटीओ प्रियंबदा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, डॉ मुबारक अली, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

