नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 10, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

1 min read



संत कबीर नगर 10 मार्च 2026(सू0वि0) जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक में सी0एम0 युवा अभियान के अन्तर्गत उपायुक्त उद्योग/सदस्य सचिव द्वारा योजना के बारे में भी विस्तृत रूप से अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया कि मिशन कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष 2996 आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों में ऑनलाइन प्रेषित किया गया है, जिसके सापेक्ष बैंकों द्वारा 1386 आवेदन पत्र स्वीकृत किया गया है तथा 1255 आवेदन पत्र वितरण किया गया है, साथ ही यह भी अवगत कराना है कि मिशन कार्यालय द्वारा दिनांक 18.03.2026 एवं 25.03.2026 को वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित जिला बैंकर्स सभी क्षेत्रीय प्रबन्धक /जिला सम्न्वयकों को निर्देशित किया गया कि उक्त
योजनान्तर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लम्बित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करना सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबन्धक, एस0बी0आई0 लीड बैंक, संत कबीर नगर को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उद्योग विभाग की योजनाओं में सम्बन्धित बैंको में लम्बित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए, प्रगति कराना सुनिश्चित करें, तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति/वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, जिससे सी0एम0 डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी बैंक जिला समन्वयकों को निर्देशित किया गया कि माह- मार्च 2026 हेतु निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति प्रत्येक दशा में करना सुनिश्चित करें, साथ ही पंजाब नेशनल बैंक एवं यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया तथा बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा सी0एम0युवा योजनान्तर्गत खराब प्रगति पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया तथा योजनान्तर्गत उ0प्र0 ग्रामीण बैंक द्वारा अच्छा प्रगति करने पर जिलाधिकारी द्वारा सराहना की गयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपायुक्त उद्योग/जिला बैंक समन्वयकों को निर्देशित किया गया कि सी0एम0 युवा योजनान्तर्गत जनपद स्तर पर दिनांक 18.03.2026 एवं 25.03.2026 को वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन करते हुये अधिक से अधिक ऋण वितरण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही पी0एम0 सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि लम्बित प्रकरणों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग/जनपद स्तरीय अधिकारीगण/जिला बैंक समन्वयक गण आदि उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon