नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 9, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

बैंक प्रमुखों के साथ हुई बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु दिए गए निर्देश

1 min read



नोडल ऑफिसर एवं प्राधिकरण के सचिव ने आहूत किया बैठक।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14 मार्च 2026 को सुनिश्चित हुआ है। जिसके सफलता हेतु जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में आज ए०डी०आर० भवन में जिला प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम ने सभीं बैंक प्रमुखों के साथ बैठक लिया। अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-v ने कहा कि 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की
सफलता के लिए सभी बैंक प्रमुखगण अभी से जुट जाए और बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। सभी बैंक के बकायेदारों का सम्मन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के कार्यालय में प्राप्त कराए जाए ताकि सम्मनों को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामिला कराया जा सके। इसके संबंध में अग्रणी बैंक प्रबंध कार्यालय से हरिकेश नारायण द्वारा बताया गया कि समस्त बैंकों के सम्मनों को तैयार किया जा रहा है तथा पक्षकारों को प्रेषित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक ऋण वसूली के मामले निस्तारित कराएं जा सके। सचिव सुनील कुमार सिंह ने सभी बैंक प्रमुखों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित करने का प्रयास करें। बैठक में समस्त बैंक प्रमुखगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon