नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 24, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

ग्राम चौपाल में सुनी गई चकबन्दी से संबंधित किसान भाइयों की समस्याएं



संत कबीर नगर 24 फरवरी, 2026 (सूचना विभाग) शासन एवं चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा निर्गत निर्देश के अनुसार चकबन्दी से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के दृष्टिगत ग्राम चौपाल शुरू की गयी है।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/उप संचालक चकबन्दी चन्द्रेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम परशुरामपुर में चौपाल लगाकर कृषकों की समस्यायें सुनी गयी। कृषकों के द्वारा यह बताने पर कि ग्राम में सहायक चकबन्दी अधिकारी द्वारा बिना उनकी परामर्श के चक निर्माण कार्य किया जा रहा है एवं काफी मुकदमें चकबन्दी अधिकारी के न्यायालय पर लम्बित है। निर्देशित किया गया कि कृषकों का परामर्श लेने के उपरान्त ही चक निर्माण कार्य करने के पूर्व मुकदमों का निस्तारण पहले किया जाये। जिस पर उपस्थित सहायक चकबन्दी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि लम्बित मुकदमों का चकबन्दी अधिकारी स्तर से शीघ्र निस्तारण कराते हुये एवं कृषकों के परामर्श उपरान्त ही चक निर्माण की कार्यवाही करें।

इसी प्रकार ग्राम रामजंगला में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी विनय कुमार सिंह के द्वारा चौपाल लगाकर कृषकों की समस्यायें सुनी गयी। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने बताया कि मौके पर उपस्थित ग्राम रामजंगला के स्टाफ को निर्देशित किया गया कि निर्विवाद वरासत, बैनामा तथा पैमाइश की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने बताया कि आगे भी जनपद के चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत अन्य ग्रामों में चौपाल लगाकर चकबन्दी सम्बन्धी जन समस्याओं का समाधान किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon