जेडी ने किया ए. एच. एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा का निरीक्षण
1 min read
संतकबीरनगर। परीक्षा केंद्र ए. एच. एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा का संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंदकर पाण्डेय ने निरीक्षण किया। केंद्र पर इंटरमीडिएट गणित/जीव विज्ञान के पंजीकृत 101 बालक के सापेक्ष 98 उपस्थित रहे। केंद्र शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न होते पाई गई। परीक्षा की तैयारी व बेहतरीन व्यवस्था को देखकर कर टीम की तारीफ की। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक संजय द्विवेदी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सत्यवान यादव, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक महबूब आलम के साथ -साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद रहे।

