नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 25, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया निरीक्षण

1 min read



निरीक्षण के दौरान बैरक, जेल परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि की साफ-सफाई का लिया गया जायजा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संत कबीर नगर 25 फरवरी 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप
से जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई, तत्पश्चात कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए संबंधित जेल अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं, दवाई इत्यादि के बारे में जानकारी की गई। बैरकों की नियमित तलाशी के लिए निर्देशित किया गया।

अधिकारीद्वय द्वारा सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon