नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 23, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध दुधारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

1 min read



28.5 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ 01 अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान अभियुक्त नाम पता अबु उवैदा उर्फ छोटू पुत्र इरफान अहमद निवासी पुरैना मंसूर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को ग्राम पुरैना मंसूर में छापेमारी कर अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ करते हुए 28.5 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
घटना का विवरण –

दिनाकं 23.02.2026 को सूचना मिली कि ग्राम पुरैना मंसूर में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने मकान के सामने बनी बाउन्ड्री मे अफीम का पौधा लगाया गया है । उक्त सूचना पर थाना दुधारा पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त को 28.5 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी:
क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार की उपस्थिति में बाउंड्री के भीतर एक क्यारी में अफीम के पौधे लगे पाए गए, जिनमें कुल 28.5 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे (जड़, फल व फूल सहित) को बरामद किया गया ।

पूछताछ का विवरण:

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने चाचा रिजवान के साथ मिलकर लाभ कमाने के उद्देश्य से अफीम की बुआई की थी ।
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0स0 64/2026 धारा 8/18 NDPS एक्ट थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर।

पुलिस टीम का विवरण:- प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविन्द शर्मा, उ0नि0 शोभनाथ, हे0का0 राघवेन्द्र सिंह, हे0का0 रामविनय यादव, हे0का0 प्रमोद कुमार सिंह, का0 राधेश्याम गिरि, का0 भीम कुमार प्रथम ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon