सीडीओं की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं पी0एम0 विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
1 min read
संत कबीर नगर 23 फरवरी 2026(सू0वि0) जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं पी0एम0 विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी।

बैठक में सदस्य सचिव/उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना की प्रगति के सम्बन्ध में समिति को अवगत कराया गया। सी0एम0 युवा अभियान के बारे में भी विस्तृत रूप से अद्यतन प्रगति से अवगत
कराया गया। इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबन्धक, एस0बी0आई0 एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि इस उपरोक्त योजनाओं/सी0एम0 युवा अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित किया जाये। बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अन्तर्गत प्राप्त एम0ओ0यू0 एवं जी0बी0सी0/5.0 हेतु तैयार प्रस्तावों पर गहन समीक्षा की गयी। विशाल श्रीवास्तव, उद्यमी मित्र द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि जनपद हेतु धनराशि रू0 2000 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके सापेक्ष अब तक कुल 1107 करोड़ का जी0बी0सी0 रेडी पोर्टल पर कर दिया गया है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे जी0बी0सी0/5.0 हेतु अधिक से अधिक एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित करायें, जिससे जनपद का लक्ष्य पूर्ण हो सकें। इसी क्रम में उपायुक्त उद्योग द्वारा पी0एम0 विश्वकर्मा योजना सम्बन्ध में गठित
समिति के समक्ष योजना की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपायुक्त उद्योग से समन्वय करते हुए पी0एम0 विश्वकर्मा योजनान्तर्गत प्राप्त सूची का भौतिक सत्यापन करते हुए पात्र/अपात्र सूची उपायुक्त उद्योग को उपलब्ध कराये।
बैठक में श्री बब्लू गुप्ता, शासन द्वारा नामित उद्योग बन्धु समिति सदस्य श्री शिव शंकर विश्वकर्मा, शासन द्वारा नामित पी0एम0विश्वकर्मा सदस्य तथा औद्योगिक/व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारीगण/उद्यमीगण/व्यापारीगण आदि उपस्थित रहे।

