नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 18, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

1 min read



संत कबीर नगर 18 फरवरी 2026(सू0वि0) जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
किसान दिवस में उपस्थित किसान एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी द्वारा पिछले माह में किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं के अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गयी, जिसमे अवगत कराया गया कि उपस्थित कृषकों द्वारा ड्रोन के छिड़काव के विषय में जानकारी मांगी गई जिस पर इफको के क्षेत्राधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ड्रोन उपलब्ध है किसान अपनी सुविधा अनुसार उसको अपने यहां मंगाकर छिड़काव कर सकता है।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ड्रोन द्वारा जहां छिडकाव हुआ है उसकी सूची उपलब्ध कराते हुए गेहूं में छिड़काव कराया जाने वाले दवाओ के बारे में जानकारी दी जाए। इस पर क्षेत्राधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ड्रोन द्वारा छिड़काव किए गए क्षेत्र की सूची उपलब्ध करा दी गई है।
किसान दिवस में नैना झाला के किसान श्री श्याम मोहन द्वारा अवगत कराया गया कि जो नलकूप की समस्या पिछले बार बताई गई थी उसका समाधान हो गया है। श्री राजेंद्र राय नाथनगर द्वारा गेहूं के बीज के जमाव की चर्चा की गई। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति ना हो एवं किसानों को क्षतिपूर्ति हेतु विभाग को पत्र लिखा जाए। श्री राजेंद्र राय द्वारा अवगत कराया गया कि हैंडपंप की समस्या का समाधान विभाग द्वारा कर दिया गया है। श्री राजेंद्र राय नाथ नगर द्वारा अवगत कराया गया कि कृषि कल्याण केंद्र की स्थापना नाथनगर में होनी है एवं इसके लिए धन भी स्वीकृत है परन्तु ठेकेदार द्वारा चयनित भूमि पर निर्माण नहीं कराकर मोलनापुर में भवन बनाए जाने के बात कही जा रही है जो की उचित नहीं है क्योंकि यह नाथनगर में सबसे किनारे स्थित है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी समिति लिमिटेड (UPCLDF LUCKNOW) को एक नोटिस दिया जाए की तत्काल निर्माण शुरू करें अन्यथा उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। श्री नसीम अहमद ग्राम प्रसादपुर थाना दुधारा द्वारा अवगत कराया गया कि उनके गांव में स्थित उनके जमीन का हिस्सा तालाब में है और वहां पर बांध नहीं है जिसकी वजह से पानी भर जाने से धान की फसल बर्बाद हो जाती है अतः वहां पर बांध का निर्माण हटा दिया जाए। श्री राजेंद्र राय नाथनगर द्वारा अवगत कराया गया कि श्रीमती राधिका राय पत्नी
स्वर्गीय शंभू राय ग्राम बैदद्वा विकासखंड नाथ नगर का विधवा पेंशन वर्ष 2024-25 में बनवाया गया था जो की स्वीकृत होकर धनराशि निर्गत होना दिखाई दे रहा है परंतु वह खाते में नहीं प्राप्त हो रहा है। इन्होंने निवेदन किया कि उनके संलग्न खाते में उक्त पेंशन की धनराशि पोस्ट ऑफिस में भेजी जाए जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, प्रगतिशील किसान सुरेन्द्र राय सहित आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon