नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 18, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

1 min read



संत कबीर नगर 18 फरवरी 2026(सू0वि0) जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में सी0एम0 युवा अभियान के बारे में उपायुक्त उद्योग/सदस्य सचिव द्वारा योजना के बारे में भी विस्तृत रूप से अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया, साथ ही अवगत कराया गया कि मिशन निदेशक, मिशन कार्यालय, सी0एम0 युवा, लखनऊ द्वारा दिनांक 20.02.2026 को जनपद पर वृहद ऋण वितरण कैम्प का आयोजन किये जाने का निर्देश दिया गया है, जिसके अनुपालन में दिनांक 20.02.2026 को सी0 एम0 युवा योजनान्तर्गत जनपद पर वृहद ऋण वितरण कैम्प का आयोजन किया गया है, जिस हेतु जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त बैंकों को 300 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदय द्वारा खराब प्रगति वाले बैंक शाखा प्रबन्धकों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया, तथा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि यदि एक सप्ताह में प्रगति में सुधार नहीं होता है तो खराब प्रगति वाले बैकों के उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित करायें। बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित जिला बैंकर्स, सभी क्षेत्रीय प्रबन्धक /जिला सम्न्वयकों को निर्देशित किया गया कि उक्त
योजनान्तर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लम्बित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करना सुनिश्चित करें, ताकि दिनांक 20.02.2026 को जनपद स्तर पर आयोजित वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक ऋण वितरण कराया जा सकें तथा प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबन्धक, एस0बी0आई0 एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि इस अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित किया जाये। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबन्धक, एस0बी0आई0 लीड बैंक को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उद्योग विभाग की योजनाओं में सम्बन्धित बैंको में लम्बित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए, प्रगति कराना सुनिश्चित करें, तथा वं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति/वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, जिससे सी0एम0 डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके।

बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला बैंक समन्वयकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने बैंक शाखा प्रबन्धकों की नियमित समीक्षा करें, तथा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि खराब प्रगति वाले बैंक शाखा प्रबन्धकों को एक सप्ताह का समय दिया जाय, इसके बाद भी अगर प्रगति में सुधार नहीं होता है, तो खराब प्रगति वाले बैंक शाखा प्रबन्धकों के साथ पृथक से बैठक आहूत की जाय। बैठक में उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग एवं समस्त जिला बैंक समन्वयक उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon