संत कबीर नगर 20 फरवरी, 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत वृहद ऋण वितरण कैम्प का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
उल्लेखनीय है कि मिशन निदेशक, मिशन कार्यालय, सी0एम0 युवा, लखनऊ द्वारा दिनांक 20.02.2026 को जनपद स्तर पर वृहद ऋण वितरण कैम्प का आयोजन किये जाने का निर्देश दिया गया था।
आयोजित ऋण वितरण शिविर में जिलाधिकारी द्वारा कुल 25 लाभार्थियों को धनराशि रूपए 100.00 लाख का डेमो चेक वितरित किया गया। उक्त के अतिरिक्त जनपद स्तर पर कुल 60 लाभार्थियों को धनराशि रूपए 180.00 लाख का ऋण स्वीकृत/वितरण कराया गया।

शिविर को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उ0 प्र0 सरकार द्वारा मख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना लागू की गयी है, जिसके अन्तर्गत रूपए 5.00 लाख तक का ऋण 4 साल तक के लिए ब्जाय मुक्त प्रदान किया जाता है।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद के युवाओं से अपील की गयी कि वे उक्त योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लाभार्थियों को पूर्ण मनोयोग के साथ अपना उद्यम संचालित करने हेतु प्रेरित किया गया।

उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने ऋण वितरण शिविर को सम्बोधित करते हुये कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा बहुत ही अच्छी योजना लागू की गयी है, उद्योग/सेवा क्षेत्र में कार्य के इच्छुक व्यक्ति कार्यालय- उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मुखलिसपुर रोड, खलीलाबाद में संपर्क कर अपना आवेदन करा सकते है, साथ ही नवाचार परिययोजनाओं के क्षेत्र में भी युवाओं को आगे आने हेतु प्रेरित किया गया, तथा मौके पर सुश्री जया राना, सुश्री पुष्पा देवी, सी0एम0 युवा फेलो एवं श्री घनश्याम पाण्डेय, जिला प्रबन्धक (रैम्प) द्वारा पंजीकरण कराया गया एवं प्राप्त समस्याओं का समाधान भी कराया गया।

अग्रणी जिला प्रबन्धक द्वारा बैंक शाखा प्रबन्धकों को प्राथमिकता के आधार पर उपरोक्त योजना के ऋण आवेदन को निस्तारित करने हेतु कहा गया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग सतीश कुमार, जितेन्द्र कुमार गौतम, विशाल श्रीवास्ता0, उद्यमी मित्र, जितेन्द्र कुमार कनिष्ठ सहायक एवं समस्त जिला बैंक समन्वयक/बैंक शाखा प्रबन्धक तथा लाभार्थीगण आदि उपस्थित रहे।

