नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 2, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम द्वारा रैन बसेरा मेहदावल का किया गया निरीक्षण, जरूरतमंदो को वितरित किया गया कम्बल

1 min read



डीएम द्वारा मेहदावल क्षेत्र के गो-आश्रय स्थल बढ़या ठाठर का किया गया स्थलीय निरीक्षण, गोवंशों को ठंड से बचाव के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के दिए गए निर्देश।

संत कबीर नगर 30 दिसंबर 2025 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा भीषण शीतलहरी एवं कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत जनपद के तहसील मेहदावल में भ्रमण करते हुए रैन बसेरा मेहदावल व गो-आश्रय स्थल बढ़या ठाठर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरा मेहदावल का निरीक्षण के दौरान जरूरतमंदो को कंबल वितरित किया गया तथा अलाव हेतु पर्याप्त लकड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित रखने हेतु अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत मेहदावल स्थित मोहल्ला नई बाजार में अलाव के लिए लकड़ी पर्याप्त मात्रा में होने के बावजूद कहीं पर भी अलाव जलता हुआ नहीं पाया गया, इस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक एवं आवश्यकता अनुसार स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए।
जिलाधिकारी ने भीषण ठंड को देखते हुए उप जिलाधिकारी मेहदावल व अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों व अन्य आवश्यकतानुसार जगहों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय व अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मेहदावल उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी द्वारा भ्रमण के दौरान मेहदावल क्षेत्र के गो-आश्रय स्थल बढ़या ठाठर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में 302 गो-वंश संरक्षित पाए गए। जिसमें 168 गोवंश नंदी व 134 मादा गोवंश संरक्षित पाए गए। निरीक्षण के दौरान गो-आश्रय स्थल में 80 कुंतल भूसा, 09 कुंतल साइलेज, व 2.5 कुंतल पशु आहार पाया गया। चार पशु शेड अस्थाई स्थाई एवं एक पशु शेड स्थाई बनाया गया है।
निरीक्षण के दौरान मौके पर चार जानवर बीमार पाए गए जिनका पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा इलाज किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को गोवंशों के स्वास्थ्य का निरीक्षण करते रहने हेतु निर्देशित किया।

गो-आश्रय स्थल पर वर्मी कंपोस्ट खाद बनाए जाने हेतु गड्ढा किट बनाया गया है जो अभी क्रियाशील नहीं है, जिसे चालू करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा गो-आश्रय स्थल पर तीन केयरटेकर बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, ओएसडी राकेश कुमार सहित अन्य संबंधित आदि उपस्थित रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon