प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक भवन लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत रूपए 1500 करोड़ की धनराशि से 1.86 करोड़ पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया
1 min read
मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा जनपद के 25 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक का किया गया वितरण।
देश एवं प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों के कल्याण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरन्तर प्रयायरत-मा0 विधायक खलीलाबाद।
उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से माताओं, बहनों को लाभान्वित किये जाने के प्रति मा0 पीएम एंव मा0 सीएम की पवित्र सोच सराहनीय-मा0 विधायक खलीलाबाद।
केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का दिया जा रहा है लाभ-मा0 विधायक खलीलाबाद।

संत कबीर नगर 28 फरवरी, 2026 (सूचना विभाग)। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल का वितरण लोक भवन लखनऊ से किया गया। जिसमें प्रदेश भर के उज्ज्वला योजना के तहत कुल 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को रूपये 1500 करोड़ की धनराशि से निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया गया। जिसका सजीव प्रसारण विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जगदंबा लाल श्रीवास्तव जी व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों व भारी संख्या में उपस्थित महिला लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा जनपद के उज्ज्वला योजना के तहत 25 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल की धनराशि प्रतीकात्मक चेक के माध्यम से वितरित की गई।
इस अवसर पर मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से माताओं, बहनों की सुरक्षा, सम्मान, स्वालम्बन एवं समृद्धि के प्रति निरन्तर प्रयासरत है जिसका प्रभाव जमीनी स्तर पर समाज में साफ दिखाई पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा एवं प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ की गरीबों के कल्याण के प्रति पवित्र सोच का ही परिणाम है कि आज सभी माताओं, बहनों को
उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि माताओं एवं बहनों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह बेहतर योजना संचालित की गई है। लकड़ी के ईंधन में खाना पकाने से उनके आंखों पर धुंआ लगने से प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। अब उन्हें गैस पर भोजन पकाने में आसानी होगी और धुंआ भी नही लगेगा। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा लाभार्थियों को निःशुल्क गैस रिफिल मुहैया करायी गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का एक मात्र लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, ईधन आदि सभी आधारभूत आवश्यकताओं का लाभ दिला कर उन्हें विकास की मुख्य घारा जोड़ना है। उन्होंने जनपदवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना करते हुए मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित मा0 विधायक खलीलाबाद का आभार व्यक्त करते हुए जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी लाभ दिलाये जाने हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारीगण, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी एवं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थीगण आदि उपस्थित रहे।

