नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 2, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम ने ठंड व शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत वृद्धाश्रम सियारासांथा का किया निरीक्षण, वृद्धजनों का जाना कुशल क्षेम

1 min read



डीएम द्वारा केरमुआ में निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर 27 दिसंबर, 2025 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा भीषण शीतलहरी एवं कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत जनपद के किसान सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम सियारा सांथा का निरीक्षण करते हुए वृद्धजनों से उनका कुशल-क्षेम जाना तथा ठंड से बचाव के दृष्टिगत कंबल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। बताया गया कि वृद्धजनों हेतु ठंड से बचाव के दृष्टिगत कंबल सहित अन्य
सुविधाओं की व्यवस्था कर दी गई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा बुजुर्गों सें वार्ता कर उनका हाल-चाल जानते हुए वृद्धाश्रम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं/सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने वृद्धाश्रम के संचालक को वृद्धाश्रम में उपलब्ध कराई जाने वाली समस्त सुविधाओं सहित भोजन, नाश्ता व रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई आदि को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा केरमुआ में निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ करते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, ओएसडी राकेश कुमार उपस्थित रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon