नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 30, 2025

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

जनपद में स्वतंत्रता सेनानी, लोकनायक एवं आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाई गई



सीडीओ द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

संत कबीर नगर 15 नवम्बर, 2025 (सूचना विभाग) राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानी, लोकनायक एवं आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में विकास भवन सभागार में मनाई गई।

जनजातीय नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने जन, जंगल एवं जमीन को बचाने के लिए महान स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षों को याद करते हुए कहा की सरकार द्वारा जनजाति समाज को नई दिशा एवं विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम/योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती केवल स्मरण का नहीं, बल्कि संकल्प का वर्ष है, उनके आदर्शों पर चलते हुए हम समानता, आत्मनिर्भरता और स्वराज के मूल्यों को अपनाएंगे, यही भगवान बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एस के तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon