मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एन्टी रोमियो स्क्वॉड द्वारा चलाया गया बालिका सुरक्षा अभियान
1 min read
संत कबीर नगर 29 सितंबर, 2025 (सूचना विभाग)उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु एंटी रोमियो टीम महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्य, महिला आरक्षी माधुरी शाह, महिला पीआरडी सुनीता, महिला पीआरडी लक्ष्मी यादव, महिला थाना जनपद संत कबीर नगर द्वारा चलाए जा रहे *मिशन शक्ति फेज 05* अभियान के अंतर्गत आज सिटी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका /महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया। महिला बीपीओ को आवश्यक आदेश निर्देश से अवगत कराया गया।
इस अभियान के तहत सूर्या इंटर नेशनल एकेडमी खलीलाबाद में जाकर बालिकाओं को मिशन शक्ति के बारे में व आत्मरक्षा के बारे में बताया गया साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन तथा *मिशन शक्ति फेज-5.0* के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित कुल 300 बालिकाओं में नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व महिला कल्याण की योजनाओं से संबंधित 300 पंपलेट वितरित किए गए।
एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान लोगों को जागरूक किया गया, 30 व्यक्तियों से पूछताछ किया गया, 02 शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया।