नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला- सामाजिक रुप से रखता है विशेष महत्व- डॉ मंजू जोशी ज्योतिषाचार्य

1 min read



रिपोर्ट- नैनीताल
नैनीताल- उत्तराखंड एक पवित्र भूमि है सभी व्यक्ति उत्तराखंड का नाम लेने से पूर्व देवभूमि उत्तराखंड लगाते हैं पर्वतीय संस्कृति एवं वहां के तीज त्योहारों की बात ही निराली होती है। उत्तराखंड की एक विशेष बात है कि यहां पर सभी पर्वों को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी तरह सुख समृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और प्रेम का प्रतीक हरेला लोक पर्व कुमाऊं क्षेत्र और गढ़वाल तथा उत्तराखंड से बाहर रहने वाले सभी उत्तराखंडी भी हरेला पर्व को बड़े उत्साह से मनाते हैं। श्रावण मास 1 गते को मनाए जाने वाला हरेला पर्व सामाजिक रूप से अपना विशेष महत्व रखता है तथा समूचे कुमाऊं में अति महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है जैसा कि आप सभी जानते हैं श्रावण माह भगवान भोले शंकर का प्रिय माह है इसलिए हरेला पर्व को कई स्थानों में हरी–काली के नाम से भी जाना जाता है। यह सर्वविदित है कि देवों की भूमि उत्तराखंड में ईश्वर स्वयं विराजमान है ऐसी हम सभी की आस्था है यहां पर शिव के अनेक धाम हैं जैसे भोले शंकर की नगरी केदारनाथ धाम, यहां पर जागेश्वर धाम शिव का पवित्र स्थान है जहां पर कहा जाता है कि भोले शंकर साक्षात शिवलिंग के रूप में विराजमान है इसलिए भी उत्तराखंड में श्रावण माह में पड़ने वाले हरेला पर्व का अपना विशेष महत्व माना जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon