नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
December 15, 2025

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

सरकार की यूपीएस स्कीम का ब्लॉक कर्मियों ने किया पुरजोर विरोध, जलाया यूपीएस का प्रतीकात्मक पुतला



– नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर ओपीएस स्कीम की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

– कर्मचारियों ने यूपीएस का प्रतीकात्मक पुतला जला कर जताता विरोध

संतकबीरनगर।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का वर्षों से चल रहा विरोध प्रदर्शन जारी है। एनपीएस में संशोधन करके सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए लाए गए यूपीएस का भी कर्मचारियों पुरजोर विरोध करते हुए इसे कर्मचारी हितों के खिलाफ बताया। मंगलवार को नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम विकास विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत यादव के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मियों और सफाई कर्मचारियों ने यूपीएस का प्रतीकात्मक पुतला भी जलाया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करने की मांग किया।
नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर कर्मचारियों ने मंगलवार को यूपीएस के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्राम विकास विभाग के जिला कोषाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के पेंशन को लेकर यूपीएस स्कीम लाना कर्मचारी हितों के खिलाफ है।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन से प्रतिमाह कटौती करने के बाद भी सेवानिवृति के समय इस धनराशि के वापसी की कोई व्यवस्था इस स्कीम में नही है जो अन्याय पूर्ण है। श्री सिंह ने सरकार से पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने की मांग किया। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत यादव ने कहा कि कर्मचारी अपना पूरा जीवन विभाग के प्रति समर्पित कर देता है ऐसे में उसका जीवन के आखिरी समय को खुशहाल बनाने के लिए सरकार को पुरानी पेंशन नीति फिर से लागू करनी चाहिए। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मानसिंह यादव ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों के हितों को देखते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं करती है कर्मचारियों का विरोध जारी रहेगा। सभी कर्मचारियों ने यूपीएस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसकी प्रतीकात्मक प्रतियां भी जलाई। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र यादव, शिवेंद्र कुमार, विश्राम यादव, विजय यादव, जयंत कुमार, शिव कुमार, कमलेश कुमार, घुरहू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon