जीपीए लड़ेगा पत्रकारों के हित की लड़ाई,जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी
पत्रकारों के साथ अन्याय नही होगा बर्दाश्त, जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी
संतकबीरनगर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी के उपस्थित में तहसील अध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडेय के अध्यक्षता में शुक्रवार को धनघटा तहसील के शिव मंदिर के प्रांगण में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का बैठक आयोजित हुआ।बैठक में पत्रकारों के सम्मान व सुरक्षा पर विचार विमर्श किया गया।जीपीए संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने पत्रकारों के मान सम्मान व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि जीपीए के पत्रकारों के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नही होगा।पत्रकारों के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संगठन शासन प्रशासन से पत्र के माध्यम से लड़ाई लड़ रहा है। पत्रकार आम आदमी नही है।
पत्रकार अपने को कही भी कमजोर न समझे संगठन हर परिस्थिति में एक दूसरे के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
तहसील अध्यक्ष अश्विन कुमार पांडेय ने कहा कि जीपीए संगठन पत्रकारों के हित का मजबूत संगठन है।इस संगठन में किसी के साथ कोई भेदभाव नही है।हम सभी एक दूसरे के सहयोगी है।येही एकता का प्रमाण है।इस दौरान जीपीए जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी व धनघटा तहसील अध्यक्ष अश्विन कुमार पांडेय ने सभी मौजूद इकाइयों का फूल मालाओं व जीपीए का कार्ड देकर सभी को सम्मानित किया।साथ ही नई इकाई का गठन भी किया।
इस मौके पर पत्रकार लालचंद्र दुसाध,अकरम खान,विनोद दुबे, अमित पांडेय, घनश्याम त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्रा, सुधीर दुबे, हरिहर मिश्र,आदि लोग मौजूद रहे।

