नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
December 15, 2025

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

भ्रष्टाचार खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें सदस्य – कृष्ण चन्द्र यादव



ऑल इंडिया एंटी करप्शन की हुई बैठक

संतकबीरनगर। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक समिति का उद्देश्य सरकार की खिलाफत करना नहीं बल्कि विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन और आवश्यक सेवाओं की निगरानी में प्रशासन का सहयोग करना है।
उक्त बातें जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र यादव में सरदार पटेल इंटर कॉलेज बेलवा सेंगर में समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि समिति बिना आर्थिक लाभ के अपने समुदाय की सेवा करने हेतु आम जनता को प्रोत्साहित करती है। देशहित में भारतीय संविधान के अनुरूप अच्छी सरकार और अच्छी नागरिकता के सिद्धांत को प्रोत्साहित भी करता है।
उन्होंने कहा कि समिति सरकार द्वारा संचालित सामाजिक कार्यों और शिक्षा जगत में भी भरपूर सहयोग भी कर सकती है।
उन्होंने सभी सदस्यों से भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की भी अपील की।
इस अवसर पर राधेश्याम यादव, एजाज अहमद, लाल मणि चौधरी, केसी चौधरी, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, अतीक अहमद, माता प्रसाद गिरि, राम प्रकाश सिंह, इज़हार अहमद, उमेश कुमार, सुभाष चंद, राम किशोर यादव, संजय सिंह, राजेन्द्र प्रजापति, चन्द्रबली, मुहम्मद उमर, अब्दुल कादिर, पन्ने लाल यादव, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon