रोजगार सेवक संघ ने सीडीओ को दी नववर्ष की शुभकामना
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी से की शिष्टाचार मुलाकात कर ग्राम रोजगार सेवक संघ की समस्याओं से अवगत कराते हुए नव वर्ष की सीडीओ को दी शुभकामना। जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि नव वर्ष 2025 के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के सदस्यों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को बुके देकर नव वर्ष की शुभकामना दी गई।साथ ही ग्राम रोजगार सेवकों कि समस्याओं से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया।जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि सरकार की प्राथमिकता है ग्राम पंचायतों सतत विकास हो जिसके लिए विकास विभाग लगातार प्रयासरत है।जिसमें ग्राम रोजगार सेवकों की महती भूमिका है,क्योंकि ग्राम रोजगार सेवक ही ग्राम पंचायत के विकास की मुख्य कड़ी होता है। ग्राम रोजगार सेवकों की जो भी समस्याएं हैं उनके जल्द निराकरण किया जाएगा। मुलाकात के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दौरान रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष को अस्वस्थ करते हुए कहा कि इपीएफ संबंधित जो भी मांगे हैं उसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। अवसर पर दुर्गेश उपाध्याय, संगम त्रिपाठी, अश्वनी त्रिपाठी, अमरनाथ मिश्रा, अमरनाथ राय, बृजेश यादव, पंकज कुमार शुक्ला सहित आदि ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

