दुधारा थाना परिसर में संपन्न हुआ समाधान दिवस
सेमरियावां। शनिवार को दुधारा थाना परिसर में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/ थानाध्यक्ष प्रियम राज शेखर पाण्डेय की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान राजस्व के कुल 5 मामले प्रस्तुत हुए। जिसमें एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक अभय पाण्डेय, राजेश दूबे, राम सूरत प्रसाद, राम अजोर, राम करण शर्मा,राजाराम, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, संजय कुमार मिश्रा, सुरेश चंद, अब्दुल मुफीद, धीरेन्द्र सिंह, उदयभान, संजय निषाद, राम करण शर्मा, शशिकांत श्रीवास्तव, दुर्गेश गौड़ आदि मौके पर मौजूद रहे।

