नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
December 10, 2025

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

शुद्ध पेयजल के लिए लगा इंडिया मार्का हैंडपम्प एक वर्ष से ख़राब शिकायत के बाद भी ज़िम्मेदार बेखबर

1 min read



विद्यालय में लगे दो इंडिया मार्का हैंडपंपों के रिबोर की मांग

सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां क्षेत्र के गांव दुधारा स्थित एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा परिसर में लगा दो इंडिया मार्का हैंडपंप विगत एक वर्ष से खराब है। जानकारी व मांग के बाद भी संबंधित जिम्मेदार मामले में अनजान बने हुए हैं।
क्षेत्र के एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा में शुद्ध पेयजल हेतु लगे दो इंडिया मार्का हैंडपंप विगत एक वर्षों से खराब हैं। चबूतरा भी टूटा हुआ है। जो कि शिक्षकों सहित विद्यार्थियों की परेशानी का कारण बना हुआ है लेकिन इनकी सुधि लेने वाला वर्तमान में कोई नहीं है। जानकारी व मांग के बाद भी सम्बंधित ज़िम्मेदार मामले में अनजान बने हुए हैं। विद्यालय में कक्षा-6 से 12 तक लगभग 1500 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं जिन्हे शुद्ध पेयजल मुहैया करने के लिए विद्यालय परिसर में दो इंडिया मार्का हैंडपम्प लगाए गए थे। जिससे आस जगी थी कि अब शुद्ध पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता और लापरवाही के कारण सरकार की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। जहाँ एक तरफ सरकार शुद्ध पेयजल पर ज़ोर दे रही हैं तो वहीं विद्यालय के सैकड़ो विद्यार्थी दूषित जल पीने के लिए विवश हैं। जो कि विद्यार्थियों की परेशानी का कारण बना हुआ है। जानकारी व मांग के बाद भी सम्बंधित ज़िम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
इस सम्बंध में प्रधानाचार्य मुनीर आलम खान ने बताया कि इस सम्बन्ध में कई बार लिखित व मौखिक अवगत कराया गया लेकिन अभी तक इंडिया मार्का हैंडपम्प नहीं ठीक कराया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon