नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 30, 2025

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम द्वारा छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत शहर के कोतवाली स्थित पक्का पोखरा घाट सहित छठ व्रतियों के पूजा स्थलों/पोखरो का किया गया स्थलीय निरीक्षण

1 min read



संत कबीर नगर 28 अक्टूबर 2025 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा भक्ति एवं आस्था का पर्व *छठ पूजा* के अवसर पर छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत पक्का पोखरा घाट सहित छठ व्रतियों के पूजा स्थलों/पोखरो का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पोखरा घाट पर छठ के दौरान आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या आदि के बारे में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका से जानकारी प्राप्त करते हुये जिलाधिकारी ने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, वैरिकेडिंग, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुदृढ करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि जिन घाटों पर पानी अधिक है वहां पर मजबूत बैरिकेटिंग करा दिया जाए व नाव, गोताखोर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो सके, साथ ही सभी घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के साथ साथ सभी आवश्यक जगहों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत न हो साथ ही सभी छठ घाटों पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि सी.सी.टी.वी. कैमरे से निगरानी की जाये।
अधिकारीद्वय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार पुलिस/प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाये। यह भी निर्देशित किया गया कि आवारा पशु घूमते हुये न दिखायी पड़े यह सुनिश्चित कर लिया जाये।

निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon